- |
अक्षय पात्र के पदाधिकारी ने बताया कि हर राशन किट में 21 दिन का सामान जिसमें 5 किलो आटा, 1 किलो चना दाल, 1 किलो मूंग दाल, 1 किलो चावल , 1 लीटर तेल, सभी मसाले और अन्य सभी आवश्यक सामग्री है। इस संस्था ने सम्पूर्ण भारत में लाखो ऐसी राशन किट वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इसकी भोपल से शुरुआत करते हुए 5000 राशन किट उनके दो स्थान अवधपुरी और जे के हॉस्पिटल से नगर निगम के अधिकारी को प्राप्त होंगे और नगर निगम इन राशन किट को जरूरतमंद और गरीब लोगो को चरणबद्ध तरीके से बांटेगी। इस आपातकालीन समय में ऐसी सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनहित में किया गया ये प्रयास निश्चित ही अनुकरणीय है जो इस क्षेत्र में कार्यरत दूसरी संस्थाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य करेगा। |